अथर्व फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वुमेन अचीवर्स अवार्डस २०२३ आयोजन

मुंबई : अथर्व फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रबोधंकर केशव सीताराम ठाकरे नाट्यमंदिर में वुमेन अचीवर्स अवार्डस २०२३ आयोजन किया किया था। श्रीमती वर्षा राणे ट्रस्टी अथर्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और मलाड के निवासियों के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया गया है ।इस कार्येक्रम के प्रमुख अतिथि बोरीवली के विधायक सुनील राणे, कैप्टन सुब्बालक्ष्मी ए. (सेवानिवृत्त) के साथ सेलिब्रिटीज सारा खान, माधवी निमकर, किशोरी अंबिया, मृणाल कुलकर्णी, निकिता बिष्ट, अलीना राय, निकिता सोनी और श्री दिगंबर नाइक उपस्थित रहे । कार्यक्रम की परिकल्पना श्रीमती वर्षा राणे (उपाध्यक्ष, अथर्व फाउंडेशन) द्वारा की गई है। प्रतिभाशाली, प्रभावशाली और निपुण महिलाएं जिन्होंने खेल, कला/संस्कृति/सिनेमा, बहादुरी, गायन, नृत्य,सामाजिक कार्य, शिक्षा, महिला इनोवेटर्स, स्वतंत्र महिला, सिविल सेवा, सशस्त्र बल आदि की श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अथर्व फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में उनके कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था ।भारतीय महिलाओं का इतिहास शक्तिशाली महिलाओं से समृद्ध है। महिलाओं ने कई बाधाओं को तोड़ा है और अपने अधिकारों के लिए कड़ी मेहनत की है और कला, विज्ञान, कानून, राजनीति आदि के क्षेत्र में प्रगति और उपलब्धि हासिल की है। इन महिलाओं ने महान ऊंचाइयों को हासिल किया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।अथर्व फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करता है और दूसरों को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। अथर्व फाउंडेशन के बारे में अथर्व फाउंडेशन मूलरूप अथर्व एजुकेशनल ट्रस्ट की एक सामाजिक पहल है जो की सुनील राणे (अध्यक्ष अथर्व फाउंडेशन और विधायक बोरीवली) के कुशल नेतृत्व में अथर्व फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत में लड़कियों की शिक्षा, शहीदों के परिवारों की मदद, महिला सशक्तिकरण, बच्चो और युवाओं को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध करना तथा खिलाड़ियों को उनके लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करके उनको प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है ।