बोरीवली पुलिस ने एक आरोपी को 1 लाख 20 हजार की चरस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है


मुंबई : बोरीवली पुलिस की एटीसी यूनिट ने एक आरोपी को चरस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जो बोरीवली के आसपास चरस सप्लाई करता था। प्रमोद निंबालकर (पुलिस उप निरीक्षक, बोरीवली पुलिस स्टेशन)ने जानकारी देते कहा की आरोपियों के पास से 60 ग्राम चरस जब्त की गई है। जिसकी बाजार कीमत 1 लाख 20 रुपये है। आरोपी अक्षय रवींद्र राजगुरु (24) पोइसर कांदिवली पश्चिम का रहने वाला है। जो मनाली से चरस लाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।
बोरीवली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बोरीवली में चरस लाने में कितने लोग शामिल थे और उन्हें इसकी आपूर्ति करनी थी।