Home Crime मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले अंतरराज्यीय...

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड

1049
0

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह किया भंडाफोड

मुंबई : फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाकर उपलब्ध कराने वाले आरोपियों को अपराध शाखा यूनिट पांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा बनाने का सामान जब किया है। एक फ्लैट में इनका पूरा कारभार चलता था। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद अंधेरी इलाके में छापेमारी की गई और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकली पासपोर्ट, विजा और एंबेसी के रबर स्टैम्प आदि बरामद किए हैं।आरोपियों द्वारा बनाए गए एक व्यक्ति का फर्जी वीजा पकड़े जाने के बाद उस व्यक्ति को विदेश से फिर भारत भेज दिया गया था। जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी। मामले में आरोपियों को जांच कर गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन दिल्ली पुलिस मामले के तह तक पहुंचने में नाकाम रही और जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट और वीजा का व्यवसाय शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली और फिर पुलिस ने जांच शुरू कर दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सुधीर सावंत और इम्तियाज शेख है। सुधीर सावंत उम्र दराज व्यक्ति है जिसके पास से पुलिस ने पासपोर्ट बनाने की मशीन भी बरामद की है। आरोपियों के पास से दुबई, थाईलैंड, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, मालदीव, कनाडा, फ्रांस आदि एंबेसी के टाइम स्टैंप बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बैंकों का फर्जी स्टेटमेंट और कोविड-19 सार्टिफिकेट भी आरोपियों ने बनाए हैं।पुलिस मामले में यह जानने की कोशिश कर रही है कि जिन लोगों का पासपोर्ट और वीजा बनाया गया है, वह कहीं भारत विरोधी कार्रवाई के लिए तो नहीं थे। इसके लिए डेटा इन्हें कहाँ से मिला इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन