महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया ।

अहेवाल : दिलीप पटेल

मुंबई : महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अहमदनगर जिले से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कॉलेज का प्रिंसिपल और दो शिक्षक शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड कर लिया जाएगा। पुलिस को शक है कि कम से कम 100 अभिभावकों ने 10,000 रुपये देकर आरोपियों से पेपर खरीदे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि पेपर कहां से लीक हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक अहमदनगर के मातोश्री भगुबाई बंबरे एग्रीकल्चर एंड साइंस कॉलेज से तीन मार्च को गणित का पेपर लीक हुआ था और इसे सैकड़ों छात्रों के बीच बांट दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम उन छात्रों की जानकारी जुटा रही है। जिन्होंने पेपर के लिए पैसों का भुगतान किया है। साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

\"\"
विज्ञापन
\"\"
विज्ञापन